फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रम विभाग के शिविर में 2100 श्रमिकों ने कराया पंजीकरण

विज्ञापन
बीरोंखाल में आयोजित श्रम विभाग के शिविर में उमड़ी लोगों की भीड़। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
उत्तराखंड भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की ओर से बीरोंखाल ब्लाक के स्यूंसी और बीरोंखाल में श्रमिक पंजीकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 2100 ग्रामीण श्रमिकों ने अपना पंजीकरण कराया। विभागीय अधिकारियों ने श्रमिकों को सरकार द्वारा बनाई गई कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

बुधवार को बीरोंखाल में आयोजित श्रमिक पंजीकरण शिविर का ब्लाक प्रमुख राजेश कंडारी ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि श्रमिकों को पंजीकरण करने के तीन महीने बाद टूल किट, साइकिल और महिला श्रमिकों को सिलाई मशीन दी जाती है। इसके अलावा श्रमिकों का बीमा, उनकी बेटी की शादी के लिए अनुदान राशि, पेंशन आदि अनेेक सुविधाएं दी जाती है। उन्होंने लोगों से श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।
इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त कार्यालय के कार्यालय सहायक कमल कुमार, बृजमोहन सिंह, विपिन केसियाल, खंड विकास अधिकारी आशाराम पंत सहित क्षेत्रपंचायत सदस्य और प्रधान आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें