फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टस्कर हाथी ने दो घंटे तक कुंभीचौड़ की आबादी में लगाई दौड़

विज्ञापन
सनेह क्षेत्र के कुंभीचौड़ में हाथी द्वारा रौंदी गई गेहूं की फसल दिखाते लोग। - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
कुंभीचौड़ के आबादी क्षेत्र में बुधवार को तड़के एक टस्कर हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी ने दो घंटे तक आबादी और खेतों में दौड़ लगाते हुए खेतों में उगी गेहूं की फसल रौंद डाली। लोगों ने कड़ी मश्क्कत के बाद हाथी को जंगल में खदेड़ा। हाथी की धमक से नाराज क्षेत्र के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर हाथी से सुरक्षा की गुहार लगाई। उन्होंने हाथी-मानव संघर्ष की घटना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को तड़के तीन बजे उस समय कुंभीचौड़ निवासी गजेंद्र सिंह रावत की नींद खुल गई। जब एक विशालकाय हाथी उनके आंगन में धमक गया। उन्होंने हाथी को वहां से खदेड़ा तो वह खेत में चला गया। हाथी को आबादी में देख लोग उठ गए। उन्होंने हो हल्ला कर हाथी को वहां से खदेड़ा करीब दो घंटे तक लोग हाथी को अपने घरों के पास से खदेड़ते रहे।
दोपहर में हाथी की धमक से परेशान लोगों ने तहसील पहुंचकर तहसीलदार के माध्यम से एसडीएम को ज्ञापन भेजा। इस अवसर पर लोगों ने वन विभाग के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र में हाथी की लगातार धमक बनी हुई है, लेकिन बार बार शिकायत के बाद भी वन विभाग हाथी को रोकने के मामले में किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं कर रहा है। इस अवसर पर समाजसेवी अंजू पुंडीर, गजेंद्र सिंह रावत, पिंकी देवी, उर्मिला देवी, लक्की देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें