फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

203 घरों में सर्वे, 54 लोगों में डायरिया

Tue, 07 Jun 2016 09:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कोटद्वार।
विज्ञापन
कोटद्वार के कौड़िया में डायरिया की जांच करती स्वास्‍थ्य विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मंगलवार को कौड़िया में जाकर पूरे क्षेत्र का सर्वे किया। अमर उजाला में दो दिन प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आया। दो सौ तीन घरों के सर्वे में 54 लोगों में डायरिया की पुष्टि हुई। गंभीर मरीजों को राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


दुगड्डा ब्लाक के एसीएमओ डॉ. एसके सिंह की अगुवाई में स्वास्थ्य कर्मियों की टीम ने दूषित पानी से प्रभावित कौड़िया के 203 घरों का सर्वे किया। टीम लीडर डॉ. एसके सिंह ने बताया उनकी टीम ने 203 घरों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की जिसमें से 54 लोगों पर दूषित पानी के सेवन से डायरिया पाया गया। उनकी टीम ने डायरिया से गंभीर छह लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद तत्काल राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। अन्य 48 लोगों को रोग से बचाव के लिए दवाई दी गई। कहा कि कौड़िया क्षेत्र में सर्वे जारी रहेगा।
ग्राम प्रधान कौड़िया बबीता देवी ने जलसंस्थान पर क्षेत्र में दूषित  पेयजल आपूर्ति किए जाने का आरोप लगाया। कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य विभाग  की टीम को गांव के करीब दो सौ घरों का सर्वे कराया। डॉक्टरों ने भी गंदे  पानी के सेवन से बीमारी होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन


टीम में एसीएमओ दुगड्डा डा. एसपी सिंह, वरिष्ट डॉक्टर विजय राणा, एएनएम नंदा उनियाल, एएनएम शकुंतला बिष्ट, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक आरसी तिवारी, स्वास्थ्य निरीक्षक दीपा जोशी, रेखा कंडवाल, आशा कार्यकर्ती कल्पना बिष्ट, रीता देवी, अंबिका देवी, प्रभा चौधरी, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक डाडामंडी सुभाष सिंह और एमएल चौहान आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें