फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राउल रेस में रूद्राश और मेंढक रेस में अनुज ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर क्षेत्र के अंतर्गत महर्षि कण्व निकेतन (एमकेवीएन) कण्वघाटी में स्पोर्ट्स वीक शुरू हो गया है। प्री प्राइमरी वर्ग की क्रॉल रेस में रूद्रांश नेगी और मेंढक रेस में अनुज भंडारी ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विद्यालय में आयोजित स्पोर्ट्स वीक का शुभारंभ मार्चपास्ट और बैंड पार्टी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर के साथ हुआ। प्री प्राइमरी, नर्सरी वर्ग क्रॉल रेस में रूद्रांश नेगी, वेदांत भट्ट, प्रतीक ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। अक्षर पहचान प्रतियोगिता में पुनीत सुयाल, रूद्रांश नेगी, शौर्य मैंदोला क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। रंगों की पहचान प्रतियोगिता एलकेजी वर्ग में रक्षित, तनिष्क, गौरव, विलोम शब्दों की पहचान में अनुष्का, संध्या, सृष्टि रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। पासिंग बाल प्रतियोगिता में टीम बी विजेता रही।
मेंढक रेस प्रतियोगिता के यूकेजी वर्ग में अनुज भंडारी, हर्षित व विवान क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे। दिन और महीनों की पहचान प्रतियोगिता में प्राची, स्नेहा, आस्था ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। कक्षा एक युगल रेस प्रतियोगिता में अमन बिष्ट, प्रियांश यादव ने प्रथम, श्रेया मैंदोला, समर्थ बिष्ट ने द्वितीय और आदित्य व प्रियांशु टम्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। ट्रैफिक सिग्नल पहचान में प्रियांश, निकिता, अमन ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। कक्षा दो बुक बैलेंस रेस में मयंक थपलियाल, सुमित, अंशु और पग बाधा रेस में अंश, हर्षिता, आदित्य राणा क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन

इस मौके पर प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, सुभाष चंद कोठारी, सिंधु कोठारी, आरती कंडवाल, विपिन जदली, पुष्पा केष्टवाल, ज्योति बिष्ट, कांता, पूनम कुकरेती, किरन गुसाईं, सुनीता डबराल, अंजू रावत, चंचल बलूनी, प्रेमलता गुसाईं, सुनीता चौहान व कोच विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें