कोटद्वार। वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने मंगलवार को सनेह क्षेत्र पहुंचकर बाढ़ सुरक्षा कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को बाढ़ सुरक्षा दीवार का निर्माण बरसात से पहले कराने और गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस मौके पर उन्होंने प्रभावित काश्तकारों से मिलकर उनकी समस्याएं भी सुनीं।
वन एवं पर्यावरण मंत्री डा. हरक सिंह रावत मंगलवार को कोटद्वार पहुंचे और सनेह क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में निर्माणाधीन बाढ़ सुरक्षा दीवार के निर्माण कार्य का जायजा लिया। उन्होंने आपदा से प्रभावित किसानों की भूमि का मौका मुआयना किया। मंत्री ने काश्तकारों को आश्वासन दिया कि बरसात से पहले बाढ़ सुरक्षा कार्यों को पूरा करा लिया जाएगा। उन्होंने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से कराने के निर्देश दिए। इस मौके पर लैंसडौंन वन प्रभाग के एसडीओ गिरीश चंद्र बेलवाल, रेंजर आरपी पंत, पूर्व पालिकाध्यक्ष रश्मि राणा, सुरेंद्र गुसाईं, मुकेश नेगी, पंकज रावत, सुधीर बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
.