फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल सवार श्रमिक को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। साइकिल से फैक्ट्री जा रहे एक श्रमिक को ट्रक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए निजी वाहन से बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया। जहां चिकित्सकों ने घायल को भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

घायल श्रमिक बीईएल रोड निवासी दीपक नेगी पुत्र विशम सिंह नेगी ने बताया कि वह बुधवार सुबह साइकिल से कोटद्वार की एक फैक्ट्री में काम पर जा रहा था। सुबह करीब साढ़े नौ बजे जब वह कौड़िया के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रक ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही घायल के परिजन मौके पर पहुंचे और निजी वाहन से बेस अस्पताल कोटद्वार में भर्ती कराया। जहां घायल का उपचार चल रहा है। घायल ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें