फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समूह नृत्य में एनएम मॉर्डन स्कूल ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर। भाबर में मंगलम सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था झंडीचौड़ की ओर से आयोजित झंडीचौड़ शरदोत्सव के पहले दिन प्राइमरी वर्ग के एकल और समूह नृत्य के साथ ही गायन प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। प्राइमरी वर्ग के एकल नृत्य में इशिका, समूह नृत्य में एनएम मार्डन स्कूल और गायन में पंकज नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

शरदोत्सव के पहले दिन का शुुुभारंभ पार्षद गीता नेगी ने दीप प्रज्वलित कर किया। एकल और समूह नृत्य में आज राधा को श्याम याद आ गए, जय काली जय काली, मेरी सोतानी बौ, राधा तेरी चुनरी, रंगीलो तेरो ढोलना, बापू जिम्मेदार तो लेके दे कार आदि गीतों पर मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी दर्शकों का मन मोह लिया। प्राइमरी ग्रुप डांस मे एन. एम. मॉर्डन स्कूल झंडीचौड़, हिमालयन विद्या निकेतन जशोधरपुर, एके डांस एकेडमी झंडीचौड़ वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में इशिका, हर्षिता और ऋषभ रावत ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं में निर्णायक शिवानी बछवाण और हरीश केष्टवाल रहे। इसके बाद आयोजित गायन प्रतियोगिता में पंकज नेगी ने प्रथम, देवेंद्र नेगी ने द्वितीय और शिवानी ध्यानी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल का दायित्व विमलेश बछवाण और रवींद्र डोबरियाल ने निभाया। कार्यक्रम में संचालन की भूमिका सुषमा जखमोला ने निभाई। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष उमेश रावत, मीना राणा, दिनेश सती, रोहित चौधरी, आकांशा भट्ट, अमित सौंद, अक्षय कुमार, मोहन सिंह रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें