फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप सड़क से नीचे उतरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राष्ट्रीय राजमार्ग पर आमसौड के समीप एक अनियंत्रित मैक्स वाहन का एक पहिया सड़क से नीचे नाली में घुसकर पहाड़ी से टकरा गया, जिसमें एक ही परिवार के तीन लोग चोटिल हो गए। घायलों का बेस अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय राजमार्ग पर पौड़ी से सवारियां लेकर कोटद्वार आ रही एक मैक्स आमसौड़ ढाबे के समीप अनियंत्रित होने से उसका एक पहिया सड़क से नीचे नाली में घुस गया और पहाड़ी से टकरा गया। हादसे में पौड़ी ब्लॉक के खुखड गांव निवासी सावित्री देवी (60), बेटा सुमन (35) और बहू पार्वती (30) चोटिल हो गए। घायलों को 108 सेवा से बेस अस्पताल लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें