फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरव सैनानियों ने धूमधाम से मनाया बटालियन का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। 19वीं गढ़वाल राइफल्स के गौरव सेनानियों ने बटालियन का स्थापना दिवस गीत संगीत के साथ मनाया। उन्होंने देश की सेवा में अपना बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी और राष्ट्रहित के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

लालपुर स्थित बेलाडाट चौराहे पर एक होटल में आयोजित समारोह में वीर शहीदों के लिए दो मिनट तक मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने कहा कि एक सैनिक घर परिवार से दूर रहते हुए देश की सेवा में लगा रहता है, लेकिन सेवानिवृत्ति के बाद भी उसको समाज के हित के लिए कार्य करना चाहिए। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने हिंदी और गढ़वाली गीतों पर जमकर ठुमके लगाए और मिठाई बांटते हुए एक दूसरे को बटालियन के स्थापना दिवस की बधाई दी। बताया गया कि 11 नवंबर को फिर से बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें आय व्यय का ब्योरा दिया जाएगा। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह नेगी, रामसिंह रावत, जगत सिंह बिष्ट, ताज सिंह बिष्ट, मनवर सिंह पंवार, सरत सिंह रावत और हरपाल सिंह गुसाईं आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें