सतपुली/कोटद्वार। स्वामी राम निष्काम कर्मयोग ट्रस्ट मलेथी खैरासैण, सतपुली की पहल पर शिक्षक दिवस पर जिले के सभी विकास खंडों से चयनित 45 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) कुंवर सिंह रावत, ट्रस्ट के प्रबंधक पूर्व प्रधानाचार्य परमानंद बलोदी ने किया।
समारोह में ट्रस्ट के प्रबंधक परमानंद बलोदी, डा. अंबिका प्रसाद ध्यानी, मनोहर नैनवाल, धर्मेंद्र सिंह नेगी, बलबीर सिंह नेगी, सिद्धि नैथानी, डॉ. मंजू कपरवान आदि ने विचार रखे। उधर, ग्राम्य एकता प्रगति प्रेमांजलि समागम समिति (गेप्स) की पहल पर इंटर कालेज मोटाढांक के पूर्व प्रधानाचार्य हरीश चंद्र ममर्गाइं को मां शारदा सम्मान दिया गया। नंदपुर मोटाढांक में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के एमडी और ओम प्रकाश जखमोला ने कहा कि शास्त्रों में माता-पिता के बाद गुरु को ईश्वर का दर्जा दिया गया है। इस मौके पर संस्था के संस्थापक आरबी कंडवाल, डा. चंद्रमोहन बड़थ्वाल, कार्याध्यक्ष रोशनलाल कुकरेती, जिला स्काउट कमिश्नर एवं पूर्व प्रधानाचार्य एमएम जोशी, सुरेंद्र डबराल, प्रभा, संतोषी, राज किशोर, संजय डबराल आदि मौजूद रहे। संचालन मनीष कुकरेती ने किया।