फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

17 दिन बाद जुवा गांव में पिंजरे में फंसा हत्यारा गुलदार

विज्ञापन
विज्ञापन
दुगड्डा। विकासखंड दुगड्डा के जुवा गांव में एक महिला को गुलदार ने मार दिया था। इसके बाद लैंसडौन वन प्रभाग द्वारा गांव में लगाए गए पिंजरे में 17 दिन बाद गुलदार फंस गया। मेडिकल के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

लैंसडौन वन प्रभाग की दुगड्डा रेंज के अंतर्गत जुवा गांव में 12 अगस्त को बकरी चुगाते समय महिला बाली देवी पर गुलदार ने हमला कर मार दिया था। इसमें उसकी मौत हो गई थी। डीएफओ वैभव कुमार सिंह के निर्देश पर गांव में वन कर्मियों की तैनाती के साथ ही गुलदार को पकड़ने के लिए ट्रैप कैमरे और पिंजरा लगा दिया गया था। काफी दिनों तक गुलदार न तो कैमरे में दिखा और न ही पिंजरे के पास फटका। 17 दिन के बाद सोमवार को सुबह करीब छह बजे गुलदार पिंजरे में फंस गया।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना दुगड्डा रेंज अधिकारी को दी। रेंज अधिकारी के साथ वन कर्मियों की टीम पिंजरे को दुगड्डा लेकर पहुंची। रेंज अधिकारी किशोर नौटियाल ने बताया कि मेडिकल जांच में गुलदार नर पाया गया। उसके सभी अंग सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें