कोटद्वार। 15वीं गढ़वाल राइफल्स के पूर्व सैनिकों ने रविवार को बटालियन का 38वां स्थापना दिवस मनाया। इस दौरान पूर्व सैनिकों ने विगत 38 वर्षों में बटालियन के किए गए कार्यों की सराहना की।
शनिवार को लालपुर बेलाडाट स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जीआरआरसी के कमांडेंट कर्नल सलभ सनवाल और लेफ्टिनेंट कर्नल डीसी विर्क ने किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न युद्ध में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की। कर्नल सलभ सनवाल ने कहा कि गढ़वाल राइफल्स की 15वीं बटालियन का सैन्य इतिहास गौरवपूर्ण रहा है। बटालियन के कई वीर जांबाज देश की रक्षा करते शहीद हो गए। उन्होंने कहा कि जांबाज सैनिकों की बहादुरी व शहादत को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने पूर्व सैनिकों से राष्ट्र की तरक्की और अधिकारों की प्राप्ति के लिए एकजुट होने की अपील की।
इस अवसर पर कैप्टन मनमोहन सिंह गुसाईं (सेेनि) बृजमोहन सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह, ठाकुर सिंह, वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, चंद्र सिंह, साबर सिंह, गजपाल सिंह, शिव प्रसाद व रमेश आदि मौजूद थे।
-फोटो