फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दी कन्नड़ भाषा, संस्कृति और दर्शनीय स्थलों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर/कोटद्वार। भाबर के भगवंत ग्लोबल यूनिवर्सिटी झंडीचौड़ में मानव संसाधन विकास मंत्रालय भारत सरकार की योजना एक भारत श्रेष्ठ भारत पर 15 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 200 विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता को बढ़ाने और भारत के कर्नाटक राज्य की भाषा, संस्कृति के परिचय और दर्शनीय स्थलों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ कुल सचिव डा. जयंती प्रसाद नौटियाल ने किया। उन्होंने बताया कि भारत सरकार की इस योजना के अंतर्गत भारत के दो-दो राज्यों के जोड़े बनाए गए हैं। इसमें उत्तराखंड के साथ कर्नाटक राज्य को जोड़ा गया है। कार्यशाला में विश्वविद्यालय के कुल सचिव ने 200 विद्यार्थियों को कर्नाटक की भाषा, संस्कृति और दर्शनीय स्थलों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के स्वच्छता मिशन में भी बीजीयू के विद्यार्थियों का पंजीकरण किया गया है। कुल सचिव नौटियाल ने कहा कि भारत सरकार द्वारा तैयार की गई यह योजना छात्रों और अध्यापकों के लिए बेहतरीन है। इससे सभी को भारत की सांस्कृतिक समरसता और सामाजिक संस्कृति को देखने और समझने का अवसर मिलेगा।
इस अवसर पर प्रो. वाइस चांसलर डा. वीके सोनी, डा. मयंक चतुर्वेदी, प्रो. दिलीप चौधरी, प्रो. राहुल राजपूत, प्रो. विपिन कुमार, प्रो. महेश करल, प्रो. आस मोहम्मद, शशि रावत, चिंटू कुमार, ललिता प्रसाद व रामलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें