फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा सीजन में ड्यूटी नहीं लगाई तो सड़कों पर उतरेंगे पीआरडी जवान

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। प्रांतीय रक्षक दल कोटद्वार की बैठक में पीआरडी जवानों ने यात्रा सीजन में ड्यूटी नहीं मिलने पर रोष जताया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने जल्द ही पीआरडी जवानों को यात्रा सीजन ड्यूटी पर नहीं लगाया तो वे सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

गोविंद नगर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में आयोजित बैठक की अध्यक्षता अधिवक्ता अरविंद वर्मा ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पीआरडी जवानों के साथ यात्रा सीजन में ड्यूटी न लगाकर नाइंसाफी कर रही है। इस कारण जवानों और उनके परिवारों के सामने आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है। इसकी सूचना वे कई बार शासन-प्रशासन को दे चुके हैं। कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान भाजपा ने हर बेरोजगार को रोजगार देने का वायदा किया था, लेकिन आज प्रदेश के बेरोजगार अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। पीआरडी जवानों ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें प्रदेश सरकार ने ड्यूटी पर नहीं लगाया तो वे सड़क पर उतरकर प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

बैठक में पपेंद्र कुमार, नरेंद्र कुमार, दिनेश कुमार, सचिन कुमार व विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें