फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के दो माह से गैरहाजिर रहने पर भड़के अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट। राजकीय प्राथमिक विद्यालय खुटीड़ा तल्ला में तैनात शिक्षक के लगातार गैरहाजिर होने से नाराज स्कूली बच्चों और उनके अभिभावकों ने तहसील मुख्यालय पर धरना दिया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर विद्यालय में शिक्षकों की तैनाती करने की मांग की। इसके बाद उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी, जिलाधिकारी, जिला शिक्षाधिकारी और शिक्षामंत्री को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

शुक्रवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष शोभा देवी के नेतृत्व में विद्यालय के छात्र-छात्राएं और उनके अभिभावक तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने शिक्षा विभाग के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष शोभा देवी ने कहा कि दो माह से विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था बाधित है। विद्यालय में तैनात एकमात्र शिक्षक सप्ताह में एक बार विद्यालय में आकर खानापूर्ति करता है। शिक्षण व्यवस्था चौपट होने के कारण अभिभावक अपने बच्चों को अन्यत्र ले जाना चाहते हैं, लेकिन शिक्षक स्थानांतरण प्रमाणपत्र देने को राजी नहीं हैं। उन्होंने प्रशासन से विद्यालय में शिक्षक को तैनात करने की मांग की। इस अवसर पर पंकज, सुनीता देवी, सावित्री देवी, अनीता देवी, गुड्डी देवी, सत्येंद्र सिंह व नरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें