फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ सनेह पट्टी में निकाली जनाक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को सनेह पट्टी में जनाक्रोश रैली निकाली। इस मौके पर कांग्रेसियों ने प्रदेश सरकार पर क्षेत्र की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार जान-बूझकर अधूरे विकास कार्यों को लटका रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष रंजना रावत एवं जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रतनपुर स्थित स्टेट बैंक से कुंभीचौड़ चौराहे तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में रैली निकाली। रैली केे संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि जीरो टॉलरेंस वाली प्रदेश सरकार खनन और शराब माफिया के इशारे पर चल रही है। कहा कि कांग्रेस सरकार ने खोह नदी में ग्रास्टनगंज क्षेत्र सहित सिद्धबली मंदिर को जाने वाले लोगों के लिए पुल स्वीकृत करवाया था। भाजपा सरकार ने आते ही काम रोक दिया। हाथी सुरक्षा दीवारों के लिए पर्याप्त मात्रा में धनराशि स्वीकृत करवाने के बाद भी निर्माण कार्य नहीं करवाया जा रहा है। इस मौके पर निखिल रावत, हिमांशु नेगी, सूरज कांति, ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, राजेंद्र सिंह, प्रेम सिंह, धीरज सिंह रावत, केपी ममगाईं, कमला देवी, विजेश्वरी झिंकवाण, गुड्डी देवी, सुशीला देवी, कुसुम नेगी, मंजू भंडारी, आशा देवी, कमला देवी, कृष्णा बहुगुणा, गीता नेगी, दान सिंह, गंगा सिंह, महेश्वरी देवी, सुनीता देवी व मुन्नी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें