फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत में घास काट रही महिला पर भालू ने किया हमला, गंभीर रुप से जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के ग्राम दिउसा में खेत में घास काट रही एक महिला पर भालू ने हमला कर दिया। जख्मी हालत में उसको राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

ललित मोहन रावत ने बताया कि उसकी पत्नी माया देवी (40) गांव की तीन अन्य महिलाओं के साथ सोमवार सुबह आठ बजे गांव के नीचे खेत में पशुओं के लिए चारा पत्ती लेने गई थी। वह घास काटने में व्यस्त थी, तभी नजदीक झाड़ी में छिपे भालू ने उस पर अचानक हमला कर दिया। इस पर अन्य महिलाओं ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर भालू भाग गया। महिलाओं ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। सूचना मिलते ही जख्मी माया देवी को 108 सेवा की मदद से राजकीय बेस चिकित्सालय कोटद्वार लाया गया।
यहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। राजकीय बेस चिकित्सालय के डा. महेंद्र सिंह ने बताया कि भालू ने माया देवी को बुरी तरह जख्मी कर दिया है। महिला की आंख, सिर, हाथ और चेहरे पर गहरे जख्म हैं। माया देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही लैंसडौन रेंज के वन क्षेत्राधिकारी दिनेश चंद्र घिल्डियाल ने राजकीय बेस चिकित्सालय पहुंचकर घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार को उपचार के लिए मुआवजे की अग्रिम धनराशि के रूप में 15 हजार रुपये दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें