धुमाकोट। थानसिंह रावत राजकीय डिग्री कॉलेज नैनीडांडा पटोटिया में वाणिज्य संकाय की ओर से गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं को नेट बैंकिंग की जानकारी दी।
मंगलवार को नैनीडांडा महाविद्यालय सभागार में आयोजित गोष्ठी में प्राचार्य प्रो. डीडी जोशी ने छात्र-छात्राओं को इंटरनेट बैंकिंग के बारे में जानकारी दी। कहा कि छात्र-छात्राओं को इंटरनेट सदुपयोग करना चाहिए, जिससे देश डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ सके। आशीष बिष्ट, ज्योति नेगी, सीमा ध्यानी, पूजा, ज्योति बिष्ट, नीरज नेगी ने इंटरनेट की प्रक्रिया, उपयोग, सावधानियों के बारे में बताया। हिमांशु ने ई-पर्स, प्रीति रावत ने प्लासिक मनी, राकेश बिष्ट ने मोबाइल बैंकिंग, शांति और पूनम ने म्यूचुअल फंड के बारे विचार प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डा. अर्चना, अंजना शर्मा, गीतू गुप्ता, सीमा नेगी, अनुराधा, मनोज आदि मौजूद रहे। संचालन डा. राजपाल सिंह रावत ने किया।