फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवाचारी कार्यक्रम में बच्चों को दी विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नवाचारी कार्यक्रम ‘पढ़े भारत, बढ़े भारत’ के अंतर्गत राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भवांसी और एमकेवीएन कण्वघाटी में छात्र-छात्राओं को विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

दो दिवसीय कार्यक्रम के तहत उपखंड शिक्षा अधिकारी दुगड्डा अभिषेक शुक्ला ने बच्चों को समाज में एक अच्छे नागरिक बनने और अपनी संस्कृति को जानने और उसे संयोजित करने के लिए प्रेरित किया। एमकेवीएन में अध्यनरत छात्र-छात्राओं की प्रशंसा करते हुए बच्चों की संस्कृत, हिंदी और अंग्रेजी भाषा पर प्रकाश डालते हुए भंवासी से आए छात्र-छात्राओं को भी इस ओर प्रेरित करने की अपील की। कार्यकारी निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी ने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम निश्चित रूप से बच्चों को प्रेरित करेंगे।
इस अवसर पर सीआरसी समन्वयक राजेंद्र सिंह पाल, उमा बुड़ाकोटी, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय भंवासी की प्रधानाध्यापिका सुनीता डबराल, विजय ममगाईं, राजेश्वरी मंजेरा, अनिल बलूनी, अनुसूया प्रसाद डबराल, कै. डीपी बलूनी, मीनाक्षी असवाल, आरती कंडवाल, विद्यालय के प्रशासक विपिन जदली, विद्यालय के समन्वयक विपिन रावत, सूरज रमोला, रेखा नेगी व पुष्पा केष्टवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें