फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से जमा होगी वार्डवार मतदाता सूची

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र में मतदाता पुनरीक्षण कार्य 11 फरवरी को खत्म हो जाएगा। वार्डवार मतदाता सूची जमा करने के लिए एसडीएम के आदेश पर शुक्रवार से नगर निगम स्थित लाइब्रेरी में चार काउंटर खुल गए हैं। काउंटर में शनिवार से मतदाता सूची जमा होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में 40 वार्ड हैं। आगामी नगर निगम चुनाव के मद्देनजर 16 जनवरी से सभी वार्डों में मतदाता पुनरीक्षण कार्य शुरू किया गया। यह कार्य 11 फरवरी तक होना है। इस अभियान में जनवरी में 18 साल की उम्र पूरी करने वाले नए वोटरों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इसके अलावा मतदाताओं के नाम एवं पते संशोधित हो रहे हैं। अधिकांश बीएलओ ने पुनरीक्षण कार्य पूरा कर लिया है। एसडीएम राकेश तिवारी के आदेश पर शुक्रवार से मतदाता सूची जमा करने के लिए काउंटर खुल गए हैं। सभी बीएलओ 11 फरवरी तक अपने अपने वार्डों की मतदाता सूची काउंटर में जमा कराएंगे।

नगर पालिका में थे 17 हजार मतदाता
कोटद्वार नगर निगम बनने से पूर्व नगर पालिका के 11 वार्डों में 2011 की जनगणना के हिसाब से मात्र 17 हजार मतदाता थे। तब करीब 28000 की जनसंख्या थी। नगर निगम में सीमा विस्तार के बाद वार्डों की संख्या बढ़कर 40 हो गई। 2011 की जनगणना के हिसाब से 40 वार्डों की जनसंख्या एक लाख 35 हजार है। इस लिहाज से मतदाताओं की संख्या 70 हजार पहुंच सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें