कोटद्वार। पूर्व सैनिक सेेवा परिषद कोटद्वार ने कश्मीर में सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने उपजिलाधिकारी के माध्यम से रक्षामंत्री को भेजे ज्ञापन में एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
बृहस्पतिवार को समिति के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल के नेतृत्व में कोटद्वार तहसील में सभी कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय सैनिक कश्मीर में बहादुरी और ईमानदारी से देश की सेवा कर रहे हैं, लेकिन वहां के अराजक तत्व कश्मीर के नौजवानों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहे हैं। ऐसे में सैनिकों को आत्मरक्षा में अपना बचाव करना लाजिमी है। उन्होंने रक्षामंत्री को ज्ञापन भेजकर सैनिकों पर दर्ज हुई एफआईआर को वापस लेने की मांग की है।
प्रदर्शन में समिति के सचिव महानंद ध्यानी, कोषाध्यक्ष बलवान सिंह, कै. सीपी डोबरियाल, अनूप सिंह बिष्ट, महेश चंद्र नेगी व दर्शन सिंह रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो