कोटद्वार। नगर निगम में बृहस्पतिवार को निगम प्रशासक डीएम सुशील कुमार ने कर्मियों की बैठक ली। इसमें साफ-सफाई को लेकर निर्देश दिए गए। इस मौके पर डीएम ने विकास प्राधिकरण के कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा डीएम ने मेडिकल कालेज के लिए चयनित भूमि का निरीक्षण किया।
डीएम ने निगम कर्मियों की बैठक में भाबर और सनेह क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए नए वाहन लाने को लेकर चर्चा की। उन्होंने निगम कर्मियों को भाबर और सनेह क्षेत्र के मुख्य स्थानों पर कूड़ा उठाने के लिए व्यवस्था बनाए जाने के निर्देश दिए। कोटद्वार क्षेत्र में साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखने के लिए जैविक अजैविक कूड़े के लिए गाड़ियों को संचालित करने के आदेश दिए। क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगाए जा रहे कूड़ेदानों का भी निरीक्षण किया। डीएम ने निगम कर्मियों को नगर में 10 हाईमास्ट लाइटें लगाने के लिए स्थान चयनित करने के भी निर्देश दिए। इसके बाद डीएम ने मेडिकल कालेज के चयनित भूमि का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम राकेश तिवारी, बद्रीप्रसाद भट्ट, वरिष्ठ भाजपा नेता उमेश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
फोटो