फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथियों ने रौंदी कई बीघा गेंहू की फसल

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। भाबर के झंडीचौड़ पश्चिमी में बुधवार देर रात्रि हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद डाली। ग्रामीणों ने वन विभाग से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने विभाग से हाथियों द्वारा किए गए नुकसान का मुआवजा देने की अपील की है।
विज्ञापन

बुधवार देर रात्रि करीब साढ़े ग्यारह बजे हाथियों का झुंड झंडीचौड़ पश्चिमी निवासी जयदेव सिंह और रघुवीर सिंह के खेत में घुस आया और उत्पात मचाने लगा। हाथियों ने गेहूं की फसल रौंद कर चौपट कर दी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण इकट्ठा हुए और बड़ी मशक्कत करने के बाद हाथियों को खेतों से भगाया।
ग्रामीण योगेश चौहान, भाष्कर नेगी, रविंद्र सिंह, मुकेश सिंह, सुरेशचंद्र, विजय कुमार, जगदीश चंद्र, देवेंद्र सिंह व राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि झंडीचौड़ क्षेत्र में विगत कई दिनों से शाम ढलते ही हाथियों का झुंड खेतों में आ जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचाता है। वन विभाग को बार-बार सूचित करने पर भी हाथियों से बचाव के संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इसके फलस्वरूप ग्रामीणों को जान हथेली में रखकर हाथियों को भगाने का प्रयास करना पड़ता है। उन्होंने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त लगाने के साथ ही हाथी भगाने के लिए पटाखे उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें