फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो करोड़ रुपये लगाने के बाद मार्ग का उखड़ गया डामर

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। लोक निर्माण विभाग लैंसडौन द्वारा डेढ़ साल पहले करीब 2.18 करोड़ रुपये की लागत से 23 किमी. फतेहपुर-लैंसडौन मोटर मार्ग पर कराया गया डामर उखड़ने लग गया है। यही नहीं सड़क के एक ओर नाली निर्माण का कार्य भी पूरा नहीं किया गया है, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।
विज्ञापन

फतेहपुर-लैंसडौन मार्ग गढ़वाल राइफल्स मुख्यालय और पर्यटक स्थल लैंसडौन जाने का मुख्य मार्ग है। मार्ग की बदहाली को लेकर क्षेत्रीय जनता की शिकायत पर सरकार ने वर्ष 2015 में मार्ग के डामरीकरण के लिए 2.18 करोड़ रुपये स्वीकृत किए थे। इसके तहत 23 किमी. सड़क का डामरीकरण और सड़क के एक ओर नाली के निमार्ग का कार्य होना था। पिछले डेढ़ वर्ष में विभाग नाली का काम पूरा कर नहीं पाया, डामरीकरण भी उखड़ने लग गया हैै। यही नहीं मार्ग पर जदला मोड़ के पास करीब 200 मीटर वाले भाग पर आज तक डमरीकरण ही नहीं किया गया है।
सामाजिक कार्यकर्ता महावीर असवाल, बृजमोहन सिंह ने लोक निर्माण विभाग पर मार्ग के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि लोनिवि द्वारा कराए गए हॉटमिक्स के कार्य की गुणवत्ता मानक के अनुसार नहीं होने से एक माह बाद ही डामरीकरण कई जगह से उखड़ने लग गया था। तभी विभाग के अधिकारियों को शिकायत की गई थी, लेकिन उनकी शिकायत का संज्ञान नहीं लिया गया। वर्तमान में जगह-जगह डामर उखड़ने से मार्ग पर गड्ढे पड़ गए हैं। फरसूला के पास सड़क का एक भाग धंसने लगा है, जिससे दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है।
विज्ञापन

उधर, पीडब्लूडी के सहायक अभियंता उमाशंकर कुकरेती ने माना कि कई जगह सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। ठंड के कारण नालियों और मरमत का काम अभी शुरू नहीं कराया गया है। जनवरी माह के बाद इस पर कार्य चालू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें