फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंट की सफाई व्यवस्था बदहाल, संस्था ने दिखाई हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। पर्यटन नगरी लैंसडौन के कई मोहल्लों में सफाई व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। कई बार की शिकायत के बाद भी नगर की सफाई व्यवस्था न सुधरने पर बृहस्पतिवार को स्वर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा को हकीकत से रूबरू कराया। इस दौरान कई शौचालयों में गंदगी और वार्डों में सफाई अव्यवस्था दिखी।
विज्ञापन

स्वर संस्था की अध्यक्ष उषा नैथानी ने सफाई निरीक्षक को जहां नालियों में पड़ी सीवर की गंदगी दिखाई, वहीं कूड़े से भरे कूडे़दान भी दिखाए। इस दौरान कुली मोहल्ला स्थित सार्वजनिक शौचालय की हालत भी खराब मिली। लोगों ने बताया कि इस शौचालय में कई दिनों से सफाई नहीं की गई है। गंदगी के कारण कई क्षेत्रों में दुर्गंध का वातावरण बना है। बीमारी की आशंका बनी है। शहर की पटरी से उतरी सफाई व्यवस्था के बारे में कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया है, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। सफाई निरीक्षक दीपक मिश्रा ने बताया कि कुली मोहल्ला स्थित पब्लिक शौचालय में बृहस्पतिवार को पानी की कमी के चलते सफाई व्यवस्था नहीं हो पाई थी। हालांकि टॉयलेट में रोजाना सफाई की जाती है। उन्होंने कहा कि लावारिस पशुओं के कारण सफाई व्यवस्था बनाने में दिक्कतें आ रही हैं। गांधी चौक स्थित सर्वे नंबर 199/261 के पास लगे कूड़ादान को जन शिकायतों के चलते अन्यत्र शिफ्ट कराया जा रहा है। इधर, कैंट की सीईओ अंकिता सिंह के बताया कि नगर की सफाई व्यवस्था के प्रति वह काफी गंभीर हैं। सफाई व्यवस्था की स्वयं मॉनिटरिंग करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें