फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज के लिए 20 करोड़ रुपये अवमुक्त

विज्ञापन
भाबर के कलालघाटी में मेडिकल कालेज के लिए प्रस्तावित भूमि का स्थलीय निरीक्षण करते वन मंत्री डा. हर - फोटो : KOTDWAR
विज्ञापन
राज्य सरकार ने कोटद्वार भाबर के कलालघाटी में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए स्वीकृत 50 करोड़ रुपये में से 20 करोड़ कार्यदायी संस्था को अवमुक्त कर दिए हैं। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों के साथ कलालघाटी के लछमपुर में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया। मंत्री ने कहा कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

वन मंत्री डा. हरक सिंह रावत ने बताया कि कलालघाटी में मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए केंद्र सरकार के उपक्रम ब्रिज एंड रुफ कारपोरेशन को कार्यदायी संस्था बनाया गया है। कार्यदायी संस्था के डीजीएम बीके झा, डायरेक्टर दीपक अग्रवाल और आर्किटेक्ट राजेश रस्तोगी ने भी मेडिकल कालेज की भूमि का निरीक्षण किया। यह उत्तर भारत का पहला मेडिकल कालेज होगा, जिसमें आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक और एलोपैथिक की डिग्री और पीजी कोर्स करवाए जाएंगे। इस कालेज के साथ ही ईएसआई का 300 बेड का अस्पताल भी बनाया जाएगा। कोटद्वार से मेडिकल कालेज तक सीधा सड़क संपर्क जोड़ने के लिए कलालघाटी-मवाकोट के मालन नदी में पुल का भी निर्माण जल्द शुरू होगा। मेडिकल कालेज से हल्दूखाता तक 60 फीट चौड़ी सड़क बनाने के निर्देश लोनिवि दुगड्डा केे दिए हैं। मेडिकल कालेज के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री की ओर से केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा है। इस अवसर पर वन मंत्री के विशेष कार्याधिकारी विनोद रावत, पार्षद शैलेश शैलेंद्र डबराल, मनीष भट्ट, राजीव डबराल, राजेश गौड़, सावन कुमार, मनीष रावत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें