फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मोहर व हस्ताक्षर से पैसा वसूलने के आरोपी पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों से श्रम कार्ड बनवाने के लिए पंजीकृत राजकीय ठेकेदार और भाजपा भाबर मंडल चंद्रमोहन जसोला की फर्जी मोहर और कूटरचित हस्ताक्षर कर लोगों से पैसा वसूलने का मामला प्रकाश में आया है। भाबर मंडल अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

भाजपा भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनकी राजकीय ठेकेदार के नाम की फर्जी मोहर और कूटरचित हस्ताक्षर कर लोगों से पांच-पांच सौ रुपये वसूले। उप निरीक्षक भावना शर्मा ने बताया कि मामले में आरोपी सुरमान सिंह निवासी पदमपुर सुखरौ के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें