फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयिमित योगाभ्यास से अपराजिता बनेंगी महिलाएं, जागरूकता पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। अमर उजाला के अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स अभियान के तहत भारत स्वाभिमान ट्रस्ट के सहयोग से काशीरामपुर तल्ला के खेल प्रांगण में योग शिविर और बाल अपराध, महिला हिंसा से जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर जहां महिलाओं को योग, प्राणायाम कराए गए, वहीं उनको महिलाओं, बच्चों को बाल अपराध एवं महिला हिंसा के प्रति जागरूक भी किया गया। योग शिक्षकों ने नियमित योग को जीवन में शामिल करने का आह्वान किया। कहा कि योग अपनाकर महिलाएं स्वस्थ तो रहेंगी ही वे अपराजिता भी बनेंगी। महिलाओं को उनके अधिकारों और कानून की जानकारियां दी गईं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को अपराजिता कार्यक्रम के तहत आयोजित योग शिविर में भारत स्वाभिमान ट्रस्ट की मुख्य योग शिक्षिका ममता भंडारी ने महिलाओं को प्राणायाम, आसन और योग के अभ्यास कराए। उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए योग बेहद जरूरी है। किशोरावस्था से लेकर मातृत्व और बुढ़ापे तक महिलाएं कई दौर से गुजरती हैं, जिसमें योग की खास भूमिका होती है। योग न सिर्फ किशोरावस्था, बल्कि उम्र के हर पड़ाव में मददगार साबित हो रहा है। योग शिक्षिका आशा रावत ने कहा कि महिलाओं की शारीरिक संरचना, उनके रोग और तकलीफें पुरुषों से अलग होती हैं। ऐसे में महिलाओं के लिए कुछ चुनिंदा आसन हैं, जिन्हें नियमित रूप से करने पर वे अपनी परेशानी को दूर कर स्वस्थ रह सकती हैं। इस दौरान महिला साधकों को सूर्य नमस्कार, यौगिक जॉगिंग, कपालभाति, अनुलोम-विलोम व भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास करवाया गया।
गोष्ठी में एसआई भावना भट्ट ने महिलाओं को कानून की जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को निडर होकर अन्याय के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने की अपील की। कहा कि पुलिस हर कदम पर महिलाओं के साथ है। महिलाओं को बाल अपराध और महिला हिंसा जैसी घटनाओं को छिपाने की जरूरत नहीं है, बल्कि उन्हें उजागर कर अन्य अपराधों को रोकना है। यदि महिलाएं पुलिस अधिकारियों को अपनी बात कहने से झिझकती हैं तो वे अपनी बात महिला पुलिस को बता सकती हैं। उन्होंने महिलाओं को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और 112 की उपयोगिता बताई। कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान कोटद्वार के युवा प्रभारी विजयपाल नेगी, उषा असवाल, मीरा चौहान, रजनी नेगी, दीपिका मैंदोला, कमला रावत, निर्मला, सरिता, नीतू ममगाईं, शोभा गुसाईं, सरिता जखवाल व जयप्रकाश रावत समेत 157 प्रतिभागी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें