फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फ में फिसली टवेरा कार, एक की मौत, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धुमाकोट/कोटद्वार। धुमाकोट-नैनीडांडा मार्ग पर बुधवार सुबह हुए कार हादसे में नैनीडांडा के खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) की पुत्रवधू की मौत हो गई और बीईओ, उनकी पत्नी, पुत्र व दो पुत्रियां घायल हो गईं। उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के ग्राम सवेरा पिनाट निवासी यह परिवार बीईओ की सेवानिवृत्ति पर होने वाली विदाई पार्टी में शामिल होने आया था। दुर्घटना की वजह बर्फ में कार के पहिये फिसलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि धुमाकोट-नैनीडांडा मार्ग पर बुधवार सुबह साढ़े नौ बजे एक टवेरा कार टांडियूं बैंड के पास बर्फ में पहिये फिसलने से दुर्घटनाग्रस्त होकर नीचे पेड़ों के बीच अटक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार में सवार सभी घायलों को रेस्क्यू कर निकाला और सीएचसी नैनीडांडा पहुंचाया। घायलों में नैनीडांडा के खंड शिक्षा अधिकारी डा. रामनिवास की पुत्रवधू डा. प्रीति सिंह (28) ने कोटद्वार बेस अस्पताल लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। जबकि घायल बीईओ डा. रामनिवास (60), उनकी पत्नी प्रवीण सिंह (45), पुत्र डा. कुलदीप सिंह (30), दो पुत्रियां डा. कंचन सिंह (27), डा. अर्चना (25) और चालक राजू शर्मा (25) को कोटद्वार बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा है।
मुख्य प्रशासनिक अधिकारी ललित मोहन रावत ने बताया कि बीईओ डा. रामनिवास की 28 फरवरी को सेवानिवृत्ति होनी है। बुधवार को बीईओ कार्यालय और क्षेत्र के शिक्षकों की ओर से विदाई समारोह का आयोजन किया गया था। मंगलवार रात पूरा परिवार आगरा से इस समारोह में शामिल होने के लिए धुमाकोट पहुंचा था। रात को परिजन धुमाकोट गेस्ट हाउस में रुके थे और बुधवार सुबह वे लोग कार में सवार होकर नैनीडांडा के लिए रवाना हुए। इस बीच बर्फबारी के कारण रास्ते में कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विदाई समारोह के लिए आने वाले सभी कर्मचारियों व शिक्षकों ने दुर्घटना पर गहरा दु:ख प्रकट किया है। प्रभारी बीईओ आनंद सिंह बिष्ट, प्रधानाचार्य अफसर हुसैन, शिक्षक दिनकर सिंह, प्रवीण ध्यानी आदि ने सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें