कण्वघाटी/कोटद्वार। एमकेवीएन पब्लिक स्कूल कण्वघाटी में इंटर हाउस स्पोर्ट्स मीट के तीसरे दिन प्राइमरी, जूनियर एवं सीनियर वर्ग की विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस दौरान 400 मी. दौड़ में बालक वर्ग से सौरभ और बालिका वर्ग से कशिश ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
बृहस्पतिवार को आयोजित 400 मी. दौड़ में बालक वर्ग में सौरभ और आदित्य नेगी, बालिका वर्ग में कशिश व एंजल क्रमश प्रथम और द्वितीय रहे। 200 मी. दौड़ में बालक वर्ग से सौरभ और आदित्य नेगी और बालिका वर्ग से स्वाति अधिकारी व सिमरन ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 100 मी. दौड़ में बालक वर्ग से सौरभ, आयुष और बालिका वर्ग से ईशिता व दीपाली क्रमश प्रथम और द्वितीय रहे। 50 मी. दौड़ में प्राइमरी बालिका वर्ग से मेघा प्रथम व उर्वशी द्वितीय रहे। रिले रेस के बालक वर्ग में रूद्राक्ष, कुनाल, बालिका वर्ग में कशिश, ईशिता, थ्री लेग रेस के बालक वर्ग में प्रियांशु बड़थ्वाल, प्रियांशु नेगी, बालिका वर्ग से आंचल गुसाईं, प्रीति ने क्रमश प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कबड्डी के बालक एवं बालिका के प्राइमरी वर्ग में शकुंतला सदन, जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी में शकुंतला सदन और बालिका वर्ग में दुष्यंत सदन ने जीत हासिल की। शिक्षिकाओं के बीच हुए कबड्डी मैच में टीम बी की हेमंती डबराल, रेखा नेगी, पुष्पा केष्टवाल, यशोदा डबराल, मीनाक्षी असवाल, ममता नेगी व सुषमा नेगी ने जीत हासिल की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक प्रकाश चंद्र कोठारी, निदेशक मयंक प्रकाश कोठारी, शिक्षा निदेशिका सिंधु कोठारी, प्रधानाचार्य आरती कंडवाल, विपिन जदली व कोच विपिन रावत आदि मौजूद रहे।
-फोटो