फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। डिग्री कालेज जयहरीखाल के समीप शनिवार देर शाम संदिग्ध हालत में पड़े मिले युवक ने उपचार के लिए कोटद्वार लाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। अब उसकी शिनाख्त हो गई है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन

एसआई ओमवीर सिंह ने बताया कि शनिवार शाम को ग्रामीणों ने गुमखाल पुलिस चौकी को डिग्री कालेज जयहरीखाल के समीप संदिग्ध हालत में एक युवक के पड़े होने की सूचना दी। सूचना पर पहुंची गुमखाल चौकी पुलिस ने युवक को 108 आकस्मिक सेवा से कोटद्वार बेस अस्पताल भिजवाया, जहां उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। युवक की शिनाख्त रिखणीखाल ब्लॉक के असनखेत गांव निवासी अजय रावत उर्फ नवीन (25) वर्ष पुत्र स्व. राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है। एसआई ने बताया कि नवीन दिल्ली में जॉब करता था। पिता के श्राद्ध के लिए वह और उसका बड़ा भाई गांव पहुंचे थे। शनिवार को नवीन दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। एसआई ने बताया कि नवीन के मुंह से झाग निकल रहा था। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उसके पास कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें