फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरसिंह और प्रह्लाद की झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
लैंसडौन। हिंदू पंचायती धर्मशाला लैंसडौन में आयोजित श्रीमद्भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन भगवान विष्णु के अवतार नरसिंह का वर्णन किया गया। कार्यक्रम में भगवान नरसिंह और प्रह्लाद की शानदार झांकियां आकर्षण का केंद्र बनीं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को श्रीमद्भागवत पुराण कथा के तीसरे दिन प्रवचन करते हुए वृंदावन धाम के कथा वाचक योगेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि माता-पिता की सेवा ही सच्ची ईश सेवा है। माता-पिता की सेवा हजार पुण्यों का लाभ देती है। कहा कि बालक प्रह्लाद ने अपनी भक्ति से ईश्वर का सानिध्य प्राप्त कर उच्च स्थान प्राप्त किया। यह उसकी भगवान के प्रति सच्ची आस्था का प्रतीक था। उसी तरह सच्चे मन से भगवान का स्मरण करने वाले भक्त को भगवान का साथ अवश्य मिलता है। इस मौके पर पुष्पा खंडेलवाल, नेहा, एकता, रचना, शकुंतला, संतोष, आशा, कांता, सीता, भगवती, सुशीला, शीतल व शांति आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें