फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने किया कार्य बहिष्कार, प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। उत्तराखंड कार्मिक, शिक्षक एवं आउट सोर्स संयुक्त मोर्चा की 13 सूत्री मांगों के समर्थन और निराकरण की मांग को लेकर बुधवार को उत्तराखंड विद्युत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

बुधवार को विद्युत वितरण खंड कोटद्वार से जुड़े सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने संयुक्त मोर्चा की 13 सूत्री मांगों के निस्तारण होने तक कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी। आरआर सिंह, प्रशांत जुयाल, राकेश कुमार सिंह, जगवीर सिंह चौहान ने कहा कि जब तक शासन उनकी 13 सूत्री न्यायोचित मांगों पर कार्रवाई नहीं करती, कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। प्रदर्शनकारियों में कमल सिंह, सुरेंद्र सिंह गुसाईं, एसपी काला, मनोज कुशवाहा, वर्तिका जोशी, मान सिंह पटवाल, देवी सिंह रावत, सौरभ तिवारी, प्रदीप बड़ोला, सोहन सिंह असवाल, सचिन कुमार, दीपक बिष्ट, कृष्ण कांत थपलियाल, वीरेंद्र सिंह गुसाईं, दीपचंद्र, मिलन कुमार मैंदोला, प्रिंस ध्यानी सहित कई मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें