फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों की आबादी खतरे की जद में सड़क पर खा रही हिचकोले-compat

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। लोक निर्माण विभाग की लापरवाही के चलते रिखणीखाल ब्लाक की 25 ग्राम पंचायतों को जोड़ने वाला रिखणीखाल-छानीखाल मोटर मार्ग बदहाल बना हुआ है। सड़क पर टूटे पुश्ते और गड्ढे दुर्घटना को न्योता दे रहे हैं। विभाग चार साल में सड़क के गड्ढे भी नहीं भर पाया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से वर्ष 2014 में रिखणीखाल-छानीखाल मार्ग पर टूटे पुश्तों के निर्माण और डामरीकरण के लिए एक करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए थे, लेकिन विभाग आधा-अधूरा काम कर चलता बना। सड़क बदहाल होने से यहां दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। समाजसेवी अनिल रावत, ग्राम प्रधान सिलेड़ी रमेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्नी देवी ने लोक निर्माण विभाग पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि तीन वर्षों में विभाग सड़क के गड्ढे भी नहीं पाट पाया है। कई बार विभाग के अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत की गई, यहां तक बीडीसी बैठकों में भी यह मुद्दा उठाया गया। लेकिन, सड़क की हालत जस की तस बनी हुई है। उधर, लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के सहायक अभियंता पीके सुयाल का कहना है कि बजट की उपलब्धता के साथ ही सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें