फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गापुर में शराब की दुकान के सामने महिला कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भाबर क्षेत्र के दुर्गापुर में शराब की दुकान खोले जाने के विरोध में जिला महिला कांग्रेस की कार्यकर्ताओं ने ठेके के सामने धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शराब की दुकान को दुर्गापुर से अन्यत्र हटाने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष रंजना रावत के नेतृत्व में कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता दुर्गापुर में एकत्र हुईं। उन्होंने शराब की दुकान के विरोध में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर आयोजित सभा में जिला अध्यक्ष रंजना ने प्रदेश में सत्तासीन भाजपा सरकार पर शराब को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। कहा कि जीरो टॉलरेंस की सरकार के कार्यकाल में समाज विरोधी कार्यों को तवज्जो दी जा रही है। कहा कि चौराहों और मुख्य बाजारों में शराब की दुकान खोलने से युवाओं पर बुरा असर पड़ेगा। उन्होंने किसी भी हाल में दुर्गापुर में शराब की दुकान नहीं चलने देने की चेतावनी दी।
इस मौके पर रजनी पटवाल, विमला रावत, प्रीति सिंह, ऊषा खत्री, माया रानी, रेखा देवी, कमला देवी, जमुना देवी, लाजवंती, ममता रावत, शोभा देवी, वचन सिंह, विमला देवी, कमलेश देवी व कविता देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें