फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कालेज और कण्वाश्रम योजना को लटकाने पर भड़के कांग्रेसी

विज्ञापन
विज्ञापन
किशनपुर (कोटद्वार)। कोटद्वार भाबर में मेडिकल कालेज और कण्वाश्रम पर्यटन योजना के कार्य को लटकाने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसियों ने भाबर के त्रिलोकपुर से कलालघाटी तक जुलूस निकाला। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पट्टी हल्दूखाता के लेखपाल के माध्यम से राज्यपाल को ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी एवं महिला कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में पूर्व काबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी की अगुवाई में कांग्रेसियों ने कलालघाटी में प्रदेश सरकार के विरोध में जुलूस निकाला। कलालघाटी स्थित राजकीय चिकित्सालय से लेकर पटवारी चौकी तक कांग्रेसियों ने रैली निकालते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में स्वीकृत मेडिकल कालेज का निर्माण कार्य जान-बूझकर लटका दिया गया है। कण्वाश्रम के विकास के लिए कांग्रेस सरकार द्वारा 23 करोड़ रुपये स्वीकृत करवाने के बाद भी निर्माण कार्य को रोक दिया गया है। कहा कि भाजपा सरकार की दिलचस्पी मेडिकल कालेज और कण्वाश्रम में नहीं, बल्कि सुखरौ और खोह नदियों में खनन और नई शराब की दुकानें खोलने में है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डा. चंद्रमोहन खर्कवाल, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत व लक्ष्मण सिंह रावत ने कहा कि लालढांग-चिल्लरखाल मोटर मार्ग निर्माण समेत कोटद्वार विधानसभा के ज्वलंत मुद्दों को लेकर महिला कांग्रेेस छह मई को फिर से धरना-प्रदर्शन करेगी।
धरना-प्रदर्शन में ब्लॉक प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व ब्लॉक प्रमुख गीता नेगी, ग्राम प्रधान सुनीता डबराल, जमोत्री देवी, कृष्णा बहुगुणा, मीना बछवाण, गीता सिंह, कुसुम असवाल, रामेश्वरी देवी, विमला रावत, मीरा देवी, बीना देवी, शकुंतला चौहान, प्रीति, सुनीता बिष्ट, गुड्डी देवी, ग्राम प्रधान कीरत सिंह, अमित नेगी, विकास कुकरेती, मनोज सिंह व मनमोहन सिंह नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें