फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करियर काउंसलिंग में छात्रों को दिए टिप्स

विज्ञापन
विज्ञापन
सतपुली। राजकीय महाविद्यालय सतपुली में करियर काउंसिलिंग विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया, जिसमें विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में करियर बनाने के टिप्स दिए।
विज्ञापन

बुधवार को महाविद्यालय में आयोजित कार्यशाला का शुुुुभारंभ प्राचार्य डा. रेनू नेगी ने किया। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा के साथ-साथ करियर बनाने के लिए सही मार्गदर्शन की भी जरूरत है। कार्यशाला में विशेषज्ञों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार प्राप्त करने के लिए तकनीकी शिक्षा, विषय वस्तु और स्वयं में कौशल विकसित करने के टिप्स दिए। कार्यशाला में विशेषज्ञ अंजलि सक्सेना, रीना दास, रुचि गोयल, भावना बिष्ट ने कार्यशाला में मौजूद छात्र-छात्राओं को कौशल विकास की महत्ता बताई। इस मौके पर महाविद्यालय के प्रवक्ता डा. राकेश इष्टवाल, पूजा ध्यानी, डा. दीप्ति, शिवानी, रितुराज, अवधेश कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें