कोटद्वार/किशनपुर । कोटद्वार- भाबर में लगातार होने वाली बारिश से काश्तकारों के चेहरे मुरझा गए हैं। काश्तकारों के खेतों में गेहूं की फसल पककर कटाई के लिए खड़ी है, जो बारिश से खराब हो सकती है।
कोटद्वार के बालासौड़, शिवपुर, शिब्बूनगर, पदमपुर, सिताबपुर, मानपुर, लालपुर के अलावा सनेह और भाबर क्षेत्र में इन दिनों गेहूं की फसल खेत में खड़ी है, ऐसे में रोजाना हो रही बारिश से गेहूं की फसल खराब होने की संभावना बढ़ गई है। काश्तकार रवींद्र सिंह, देवेंद्र सिंह राणा, वचन सिंह, आनंद सिंह नेगी, राम स्वरूप, हरीश चंद्र, कुबेर जलाल, पूरण चंद्र पंत, हरेंद्र सिंह मेहरा, हरि सिंह अधिकारी का कहना है कि फसल बर्बाद होने से काफी नुकसान हो गया है। सहायक कृषि अधिकारी सूरज पाल रावत का कहना है कि फसल के भीगने से दाने काले पड़ जाएंगे, जिससे उनकी क्वालिटी खराब हो जाएगी।