फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए रंगारंग कार्यक्रम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। भारत सिंह रावत राजकीय महाविद्यालय रिखणीखाल में वार्षिकोत्सव बड़े धूूमधाम से मनाया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने लोकनृत्य व सामूहिक नृत्य से समा बांध दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार को महाविद्यालय रिखणीखाल में आयोजित वार्षिकोत्सव में विद्यालय के प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी ने छात्र-छात्राओं से कहा कि छात्र शक्ति, राष्ट्र शक्ति है। जो उच्च शिक्षा प्राप्त कर राष्ट्र का निर्माण करते हैं। कहा कि छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में हमेशा सहनशीलता, अनुशासन, संयम, सदाचार बनाए रखना चाहिए। साथ ही अपने से बड़ों का सदैव सम्मान करना चाहिए। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। प्राचार्य डा. हितेश कुमार जोशी ने चार्ट प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, क्विज प्रतियोगिता, मेहंदी प्रतियोगिता, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन, रंगोली आदि प्रतियोगिताओं में अव्वल रहने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डा. एनके ढौंडियाल, बीपी उनियाल, सुरजीत सिंह कंडारी आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन डा. संगीता मिश्रा ने किया।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें