फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडाखाल इंटर कालेज के प्रांतीयकरण को ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। द्वारीखाल ब्लाक के इंटर कालेज कांडाखाल के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर क्षेत्रीय जनता का आंदोलन 97वें दिन भी जारी रहा। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। प्रांतीयकरण को लेकर आंदोलन स्थल पर पहुंचे खंड शिक्षा अधिकारी को लोगों की नाराजगी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बीईओ पर विद्यालय की अनदेखी का आरोप लगाते हुए शीघ्र प्रांतीयकरण की कार्रवाई शुरू करने की मांग की। इस पर खंड शिक्षा अधिकारी ने विद्यालय प्रांतीयकरण की रिपोर्ट आला अधिकारियों को भेजने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को कांडाखाल में आयोजित आंदोलन में संयोजक एसपी कंडवाल ने सरकार पर क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाया। कहा कि स्थानीय जनता पिछले तीन महीने से विद्यालय के प्रांतीयकरण की मांग को लेकर आंदोलन कर रही है, लेकिन सरकार आश्वासन देने के बाद भी प्रांतीयकरण की कार्रवाई नहीं कर रही है। विद्यालय के प्रांतीयकरण नहीं होने से छात्र-छात्राओं का भविष्य चौपट हो रहा है। जिसके कारण क्षेत्र की जनता में सरकार के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है।
इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनीता देवी, प्रधान साधना देवी, प्रधान सलमा बेगम, प्रधान मीना देवी, प्रधान सुमति देवी, प्रधान धर्मपाल बिष्ट, प्रधान विरेंद्र भट्ट, प्रधान मुनीश्वर भट्ट, सरपंच नीरज कंडवाल, हर्ष देव नैथानी व अभिभावक संघ अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद कंडवाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें