फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तू कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी है ओ मां...

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। शांति वल्लभ मेमोरियल इंटर कालेज में मदर डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मां पर आधारित भाषण और गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर छात्र-छात्राओं ने तू कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी है ओ मां...पर प्रस्तुति दी।
विज्ञापन

मानपुर स्थित विद्यालय प्रांगण में मातृ दिवस पर आयोजित प्रतियोगिता का प्रधानाचार्य वरुण कुमार भदोला ने शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि माता बच्चे की पहली पाठशाला होती है। माता बच्चे का पालन पोषण कर उसे अच्छे संस्कार देती है। सभी बच्चों को माता को आजीवन सम्मान देना चाहिए। इस अवसर पर आयोजित गायन प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में ज्योत्सना ने प्रथम, श्रद्धा ने द्वितीय और सौजन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में इशिका, मेधा, सिद्धांत, सीनियर वर्ग में दिप्ति, शिवानी ध्यानी और कामनी, भाषण प्रतियोगिता के प्राइमरी वर्ग में ज्योत्सना, जिज्ञासा, जिया, जूनियर वर्ग में कामिनी, सानिया, सीनियर वर्ग में सिमरन रावत, प्रिया रावत और गायत्री रावत, म्यूजिकल रेस में सुमन देवी, सविता प्रभाकर और बबीता चौहान ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने तू कितनी अच्छी है, प्यारी प्यारी है ओ मां... फ्यूंलड़िया त्चे देखिकी औंदू यु मन मां.., चैता की तैत्वाली.. आदि गीतों पर आकर्षक प्रस्तुति देकर समारोह में समा बांधा। कार्यक्रम का संचालन छात्रा सिमरन रावत और प्रिया रावत ने किया।
विज्ञापन


-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें