फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाद-विवाद प्रतियोगिता में महक रही जिले में अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। सर्व शिक्षा अभियान के तहत जिला परियोजना पौड़ी की ओर से दो दिवसीय जिला स्तरीय सपनों की उड़ान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। लक्ष्मण झूला में आयोजित प्रतियोगिता में मोबाइल के दुष्प्रभाव विषय पर वाद-विवाद प्रतियोगिता हुई। इसमें राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय कोटद्वार की छात्रा महक ने पौड़ी जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

कविता प्रतियोगिता में साक्षी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लोकगीत में विद्यालय की छात्राओं में दिया, महक, साक्षी, मीनाक्षी, सलोनी प्रथम रहे। प्रधानाध्यापिका शहनाज बेबी ने छात्राओं के शानदार प्रदर्शन की सराहना की। साथ ही छात्राओं को सांस्कृतिक कार्यक्रमों में निरंतर प्रतिभाग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें