फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के नाम पर वोट मांगे, थोप दिया नगर निगम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। नगर निगम केे विरोध में उत्तराखंड क्रांति दल का आंदोलन जारी है। कार्यकर्ताओं ने मोटाढांक पट्टी की नंदपुर चौकी में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने धरना देते हुए प्रदेश सरकार से नगर निगम का शासनादेश वापस लिए जाने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर उत्तराखंड राज्य आंदोलन की तर्ज पर सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

शुक्रवार को पार्टी जिलाध्यक्ष जगदीपक सिंह रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता नंदपुर पटवारी चौकी में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि कल तक जो समस्याएं नगर पालिका क्षेेत्र के लोग झेलते थे, वही समस्याएं अब भाबर के 73 गांवों के लोगों को झेलनी पड़ेंगी। उन्होंने भाजपा पर जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया। कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय लोगों से कोटद्वार को अलग जिला बनाए जाने के नाम पर वोट मांगे और जीतने के बाद ग्रामीणों पर नगर निगम थोप कर टैक्स के बोझ तले दबाने का प्रयास किया जा रहा है।
इस अवसर पर पार्टी के केंद्रीय संगठन मंत्री हरीश चतुर्वेदी, जिला महामंत्री पुष्कर सिंह रावत, रेखा सकलानी, रानी डबराल, सर्वेंद्र काला, विशेष कुमार, दिनेश उपाध्याय, कामिनी रावत, लक्ष्मी नेगी, दीपक रावत व अजय रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें