फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेह क्षेत्र के रामपुर गांव में धमका हाथी, गेहूं की फसल की चट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार के सनेह क्षेत्र में पिछले एक सप्ताह से रामपुर गांव में टस्कर हाथी की दहशत है। वह शाम ढलते ही लैंसडौन वन प्रभाग के जंगल से निकलकर गांव में धमक जा रहा है और लगातार गेहूं की फसल को चट कर रहा है। इसके कारण ग्रामीणों में भय है। उन्होंने विभाग से हाथी से जान-माल की सुरक्षा की मांग की है।
विज्ञापन

बुुधवार रात को फिर से हाथी रामपुर गांव में धमक गया। उसने मोहन सिंह रावत के खेत में उगी गेहूं की फसल चट की और बाकी खेत को रौंद डाला। बुधवार रात को उस समय लोगों की नींद खुल गई जबरात को लोगों ने घर के बाहर हाथी के चलने और चिंघाड़ने की आवाज सुनी। लोगों ने घर के अंदर से झांककर देखा तो बड़े दांतों वाला विशालकाय हाथी देखकर उनके होश उड़ गए। देखते ही देखते हाथी मोहन सिंह रावत के खेत में चला गया और उसने खेत में उगी गेहूं की फसल चट कर डाली।
ग्रामीण मोहन सिंह रावत व कमल सिंह रावत ने वन विभाग पर हाथी को जंगल में रोकने में नाकाम बताया। कहा कि पिछले एक सप्ताह से टस्कर हाथी शाम ढलते ही गांव के चक्कर काट रहा है। वह गेहूं की फसल चट कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार रेंज अधिकारी एसपी कंडवाल ने बताया कि रामपुर में हाथी आने की सूचना नहीं है। हाथी से ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए गश्त तेज की जाएगी।

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें