फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खैरासैंण में काटा गया केक, ढोल दमाऊ की धुन पर थिरके ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/सतपुली। प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत का 58वां जन्मदिन उनके पैतृक घर खैरासैंण में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सीएम के बड़े भाई जगपाल सिंह रावत और बृजमोहन सिंह रावत ने केक काटा। ग्रामीण ढोल दमाऊं और मशकबीन की धुन पर थिरके।
विज्ञापन

बुधवार को सीएम के पैतृक घर खैरासैंण में बड़ी संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के भाइयों एवं परिजनों को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। ग्रामीणों ने ढोल दमाऊं के साथ नाच गाकर अपनी खुशी का इजहार किया, जबकि राजकीय इंटर कॉलेज खैरासैंण के छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
इस मौके पर सतपुली के उपजिलाधिकारी सोहन सिंह सैनी, सतपुली के प्रभारी थानाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह राणा, राइंका खैरासैंण के प्रधानाचार्य भूप सिंह राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता वेद प्रकाश वर्मा, ग्राम प्रधान खैरासैंण गणेश रावत, पूर्व शिक्षाविद उमेद सिंह रावत, राजेंद्र सिंह रावत, प्रताप सिंह नेगी, इंद्र सिंह रावत समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन

उधर, कोटद्वार भाजपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत के जन्मदिन के अवसर पर रेलवे स्टेशन परिसर और गोविंद नगर कालोनी में स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनका हाल जाना।
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष धीरेंद्र चौहान, बीरेंद्र रावत, विजय लखेड़ा, भुवनेश खर्कवाल, विनोद रावत, सुनील गोयल, मनीष शर्मा, चंद्रमोहन जसोला, अमित भारद्वाज, हरीश खर्कवाल, शांतनु रावत, विजयानंद पोखरियाल, मुकेश नेगी, सतीश गौड़, मनोज कुंडलिया, अनिता आर्य, गायत्री भट्ट व मंजू जखमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

-फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें