फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर है दुर्घटना का सरकारी इंतजाम

विज्ञापन
विज्ञापन
यमकेश्वर। दुगड्डा-कांडी-लक्ष्मणझूला मार्ग पर एक माह से पड़े मलबे को हटाने और टूटे हुए पुस्ते को दुरुस्त करने की सुध एडीबी नहीं ले रहा है। स्थिति यह है कि मार्ग पर आए दिन दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं।
विज्ञापन

तीन अगस्त को आई आपदा के दौरान मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन के कारण मलबा आ गया था, लेकिन विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली के चलते अभी तक मलबे को सड़क से हटाया नहीं गया है। एडीबी की लापरवाही का आलम यह है कि वर्ष 2012 में करीब 36 करोड़ रुपये की लागत से डामरीकरण, नालियों और स्कवरों का निर्माण करने का कार्य दिया गया था। इन कार्यों को 31 दिसंबर 2016 तक पूरा किया जाना था, लेकिन अभी तक मार्ग पर काम पूरा नहीं हो पाया है। तूनखाल के पास मोटर मार्ग का पुस्ता टूटने से सड़क तंग हो गई है।
यमकेश्वर की ब्लॉक प्रमुख कृष्णा नेगी, प्रधान संगठन अध्यक्ष दिनेश भट्ट, ग्राम प्रधान कस्याली अनिल नेगी, ग्राम प्रधान जयहरी राजबीर सिंह नेगी ने एडीबी पर ग्रामीणों के जीवन के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को मोटर मार्ग पर पडे़ मलबे को हटाने और पुस्ते की मरम्मत के लिए कई बार कहा गया, लेकिन अब तक इस पर कार्रवाई नहीं हुई, इससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उधर, एडीबी के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि मोटर मार्ग की सफाई के लिए ठेकेदार को निर्देश दिए गए हैं। बजट के अभाव में सड़क पर निर्माण कार्य अटका हुआ है। शीघ्र समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें