फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव जीतते ही कोटद्वार की जनता को भूली सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कोटद्वार। कोटद्वार को अलग जिला बनाने की मांग को लेकर बार एसोसिएशन के जुड़े अधिवक्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से शीघ्र जिले की घोषणा करने की मांग की। ऐसा नहीं होने पर जनांदोलन शुरू करने की चेतावनी दी।
शनिवार को बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील में एकत्र हुए। उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और धरना दिया। इस अवसर पर वक्ताओं ने प्रदेश सरकार पर जनभावनाओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने चुनाव से पहले कोटद्वार को जिला बनाने का आश्वासन देकर यहां की भोली-भाली जनता से वोट ले लिए, लेकिन, चुनाव जीतते ही सरकार कोटद्वार की जनता को भूल गई है। जीतने के छह महीने बाद भी इस पर कार्य नहीं हो रहा है। इससे लोग अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। कोटद्वार को जिला नहीं बनाने पर आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार पंत, दीपक सिंह रावत, कुंवर सिंह गुसाईं, सुनील नेगी, धीरेंद्र रावत, हरेंद्र रावत, विक्रम सिंह, विकास रावत, उमेश बिष्ट, प्रवेश रावत, विजय पाल सिंह रावत, राजविमल रावत, प्रदीप कुमार थपलियाल, श्रद्धानंद मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें