फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकरों के भरोसे 19 गांवों में पानी की व्यवस्था

Sun, 24 Apr 2016 07:01 PM IST
अमर उजाला, यमकेश्वर
विज्ञापन
पानी की बर्बादी
विज्ञापन
गर्मी बढ़ने के साथ ही यमकेश्वर क्षेत्र में पेयजल संकट गहराने लगा है। ब्लाक के करीब दस गांवों में प्राकृतिक स्रोतों के सूख जाने के कारण पानी के लिए परेशानी बढ़ गई है। पेयजल योजनाएं ठप पड़ने से नल सूखे हुए हैं, लोग जलसंस्थान के पानी के टैंकरों के भरोसे हैं।  
विज्ञापन


इन दिनों यमकेश्वर ब्लाक के ग्राम पंचायत बिथ्याणी, पोखरी, पोखरीड़ाड़ा, भडे़त, तूनखाल, मागथा और पोखरखाल, भृगुखाल, काण्डी, ठागर, पंचूर, डाड़ादमराडा, चाई दमराड़ा आदि में पेयजल किल्लत शुरू हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा परेशानी पोखरी, पोखरीड़ाड़ा, भडे़त, पोखरखाल, बिथ्याणी आदि गांव के लोग स्रोत सूखने के कारण एक हैंडपंप पर निर्भर थे लेकिन वह भी सूखने के कगार पर है। ऐसे में लोगों के सामने पानी का संकट गहराने लगा है।

लोग सुबह से सरकारी टैंकर की प्रतीक्षा करते रहते हैं। टैंकर आने पर पानी के लिए मारामारी मच जाती है। इसके कारण लोगों और मवेशियों को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीण एक-दो बाल्टी पानी में गुजारा करने को मजबूर हैं। जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता ओपी बहुगुणा ने बताया कि पानी के स्रोत सूखने के कारण यमकेश्वर क्षेत्र के गांवों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई है। इसके लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था की गई है। जरूरत पड़ने पर और भी टैंकर लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें