फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने किया बीरोंखाल में जनसंपर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बैजरो/बीरोंखाल। कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने शुक्रवार को बीरोंखाल और थलीसैंण में विभिन्न स्थानों में जनसंपर्क कर जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने बीरोंखाल बाजार, मैठाणाघाट बाजार, सिंदूड़ी स्यूंसी, बैजरो, जिवई, मझगांव, थलीसैंण आदि जगहों पर जनसंपर्क किया और मतदाताओं से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की। कांग्रेस प्रत्याशी मनीष खंडूड़ी ने कहा कि केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारें फेल हो चुकी हैं। आम आदमी को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि वह अपने पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी का आशीर्वाद लेकर आए हैं और हमेशा सच का साथ देंगे, भले ही परिणाम कुछ भी रहे। मनीष ने कहा कि जुमलों से काम नहीं चलता है, यह पूरा देश समझ चुका है। यदि जनता का आशीर्वाद उन्हें मिला तो वह क्षेत्र में विकास कार्य कराएंगे। इस मौके पर पौड़ी कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष कामेश्वर राणा, केशर सिंह नेगी, मनोहर पहाड़ी, यशपाल पटवाल, महिपाल शाह, पूरण सिंह, कांग्रेस के ब्लॉक अध्यक्ष ख्यात सिंह, प्रदेश महासचिव राजपाल सिंह बिष्ट, पंकज, कवींद्र इष्टवाल व जयदीप नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें