फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोटद्वार में 300 और यमकेश्वर में 62 लाइसेंसधारियों ने जमा कराई बंदूकें

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार/यमकेश्वर। जिलाधिकारी पौड़ी धीरज सिंह गर्ब्याल ने लाइसेंसी असलहे 31 मार्च तक निकटवर्ती थानों में जमा कराने के निर्देश दिए हैं। अब तक कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 300, यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र में 62 बंदूूकें जमा कराई गई हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने तहसील स्तर पर पुलिस और राजस्व उप निरीक्षकों को अपने अपने क्षेत्र के लाइसेेंसी बंदूकधारियों से अपनी अपनी बंदूकों को जल्दी से जल्दी निकटवर्ती थानों में जमा करने के निर्देश दिये थे, जिससे चुनाव के समय किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। एसएसआई प्रदीप नेगी ने बताया कि कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र में 675 शस्त्र लाइसेंस धारक है, जिसमें से करीब 300 लाइसेंस धारकों ने अपनी बंदूकें थाने में जमा करा दी हैं। उन्होंने सभी लाइसेंस धारकों से अपनी बंदूकें जल्द से जल्द थाने में जमा कराने की अपील की है।
यमकेश्वर तहसील के तहसीलदार कैलाश चंद्र बिडालिया ने कहा कि क्षेत्र के राजस्व उपनिरीक्षकों को अपने-अपने क्षेत्र के लाइसेंसधारियों से जल्दी से अपनी बंदूकों को थानों में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यमकेश्वर तहसील में वर्तमान समय में 102 लाइसेंस धारक हैं, जिसमें से राजस्व क्षेत्र से 50 बंदूकें जमा कराई गई हैं। उधर, थाना लक्ष्मणझूला के कोतवाल राकेंद्र कठैत ने बताया कि अब तक 12 बंदूकें जमा हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

.
जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें